फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत हुई स्लोगन प्रतियोगिता

विज्ञापन
महिला डिग्री कालेज में स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं रेंजर्स। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं के बीच स्लोगन प्रतियोगिता हुई। इसमें एनएसएस, रेंजर्स की छात्राओं ने भाग लिया। मार्शल आर्ट का भी प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा पोषक आहार विषयक वेबिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता के निर्देशन में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सजगता एवं पोषक आहार विषयक वेबिनार किया गया। इसमें डॉ. विनोद सिंह चंदेल, डॉ. सबीहा रहमानी, ज्योति मिश्रा, डॉ. जेबा खान शामिल रहीं। एसआई वीरेंद्र त्रिपाठी (एंटी रोमियो टीम), डॉ. जयप्रकाश सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन विषय पर जानकारी दी।
कहा कि किसी तरह का अपराध क्यों न हो इसके लिए जागरूक रहना जरूरी है। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को अपने अंदर की शक्ति को पहचाना होगा और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना होगा। इससे उनमें निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा।
विज्ञापन

तभी महिलाएं सशक्त बनेंगी। कार्यक्रम में डॉ. राजनारायण, डॉ. शशिभूषण मिश्र, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. जितेंद्र कुमार, जय कुमार चौरसिया, डॉ. माया वर्मा उपस्थित रहीं।
छात्राओं को दिया गया मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण
अतर्रा। पीजी कॉलेज के बास्केट बॉल ग्राउंड में मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत एनएसएस व एनसीसी के तत्वावधान में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने छात्राओं को विषम परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने टिप्स दिए।
महिला सिपाही प्रभा शंकर ने छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया। प्राचार्य डॉ. अभिलाष श्रीवास्तव ने छात्राओं से उनके हक के लिए लड़ने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बालेश्वर प्रसाद, डॉ. तरुण कुमार शर्मा, डॉ. बृजनाथ पांडेय, एनसीसी प्रभारी डॉ. पीके विश्वकर्मा, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आनंद त्रिपाठी, डॉ. अखिलेश चौधरी, छात्राएं रोशनी, पूर्ति, जया, अंजलि, दिव्या, पूजा, प्रियंका, विभा आदि छात्राएं शामिल रहीं। (संवाद)
इनसेट..
बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई
तिंदवारी। राजकीय महाविद्यालय पिपरहरी में मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिका स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। डॉ. अनामिका सिंह ने व्याख्यान दिया। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। सुशील कुमार यादव, डॉ. भूप नारायण सिंह, संदीप सिंह, छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें