फोटो 08 सीकेटीपी 20 कौशल दीक्षांत समारोह में प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभागी व विधायक व अन्य। संव
बरगढ़ (चित्रकूट)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कलचिहा में कौशल दीक्षांत समारोह और फेयरवेल पार्टी आयोजित हुई। मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इलेक्ट्रीशियन द्वितीय वर्ष के रवि किशन द्विवेदी मिस्टर फेयरवेल बने। फैशन ट्रेड की मीनाक्षी भार्गव को मिस फेयरवेल चुना गया।
ग्राम प्रधान शारदा प्रसाद पांडे ने विजेता छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। एबीपीएल कंपनी के क्लस्टर प्रमुख शुभम गुप्ता ने रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य समरजीत सिंह और प्रशासक शत्रुघ्न प्रजापति ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। (संवाद)