फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sat, 08 Aug 2026 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। बांदा के बबेरू में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी जेब से जहर की एक पुड़िया बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस को आशंका है कि शराब के नशे में गिरने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी शिवभवन (45) एक सप्ताह पहले अपनी ससुराल अरथरा आया था। शुक्रवार को पत्नी गीता से विवाद के बाद उसने शराब पी। वह अपने गांव वापस जा रहा था तभी गांव के एक खेत के पास बेहोश होकर गिर गया।
देर रात करीब नौ बजे ग्रामीणों ने उसे देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत शराब के नशे में गिरने से हुई लगती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें