फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छह पेट्रोल पंपों को किया चेक, बिना हेलमेट 23 दोपहिया वाहनों का चालान

Sat, 06 Sep 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो5-भूरागढ़ स्थित पेट्रोल पंप में बाइक सवार को हेलमेट लगाने की हिदायत देते पीटीओ रामसुमेर याद
विज्ञापन
बांदा। पहली सितंबर से शुरू हुए नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान की हवा निकल गई। शहर और जिले के कई पेट्रोल पंपों में धड़ल्ले से बिना हेलमेट पेट्रोल बाइकों में भरा जा रहा है। संभागीय परिवहन विभाग ने मटौंध क्षेत्र के छह पेट्रोल पंपों को चेक किया और बिना हेलमेट 33 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

यात्री एवं मालकर अधिकारी रामसुमेर यादव ने बताया कि शहर और जिले के लोग हेलमेट लगाने से कतरा रहे हैं। लगातार जुर्माना करते हुए कार्रवाई की जा रही है, बावजूद इसके लोग अपनी आदत में हेलमेट लगाने को शामिल नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जेल रोड स्थित पेट्रोल पंप के अलावा मटौंध क्षेत्र के छह से अधिक पेट्रोल पंपों की चेकिंग की।
पेट्रोल पंप कर्मियों को हिदायत दी गई कि बिना हेलमेट के पेट्रोल कतई न दें। पीटीओ ने बताया कि पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही हेलमेट न होने पर 23 दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। कहा कि यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप संचालकों से सहयोग की अपील
-आरटीओ श्यामलाल और यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव ने पेट्रोल पंप संचालकों से अपील करते हुए कहा कि कर्मचारियों को बिना हेलमेट पेट्रोल दोपहिया वाहनों में न भरने की हिदायत दी जाए। पेट्रोल पंप संचालकों से परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सहयोग की अपील की।
-
पांच दिन में 250 चालान
- पीटीओ ने बताया कि बिना हेलमेट के एक हजार रुपये का चालान किया जाता है। पांच दिनों में 250 से अधिक दोपहिया वाहनों का चालान किया चुका है। ढाई लाख रुपये का जुर्माना भरने के बावजूद दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का इस्तेमाल करने से परहेज करते नजर आ रहे हैं। जबकि हेलमेट से उनकी सुरक्षा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें