फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस की नई टीम में बुंदेलखंड के छह नेता

विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश की नई कांग्रेस कमेटी में बुंदेलखंड को तवज्जो दी गई है। तीन दिन पूर्व घोषित नई प्रदेश समिति में सलाहकार परिषद और वर्किंग ग्रुप में दो-दो नुमाइंदे बुंदेलखंड के हैं। इनके अलावा महामंत्री और सचिव पद पर भी बुंदेलखंड के एक-एक कांग्रेसी नेता को स्थान मिला है। नई टीम में अध्यक्ष के अलावा 66 पदाधिकारी हैं। इनमें 6 बुंदेलखंड के हैं।
विज्ञापन

7 अक्तूबर को कांग्रेस हाईकमान ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया है। राजबब्बर के स्थान पर विधायक अजय कुमार लल्लू प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैैं। चार उपाध्यक्ष, 12 महामंत्री के अलावा 18 सदस्यीय एडवाइजरी काउंसिल (सलाहकार परिषद) और आठ सदस्यीय वर्किंग ग्रुप गठित किया है। सलाहकार परिषद और वर्किंग ग्रुप में वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
कांग्रेस की नई टीम में बुंदेलखंड के छह नेताओं को स्थान मिला है। इनमें दो एडवाइजरी काउंसिल में तथा दो वर्किंग ग्रुप में और एक महामंत्री तथा एक सचिव पद पर नियुक्त किए गए हैं। एडवाइजरी ग्रुप में पूर्व मंत्री और मौजूदा एमएलसी नसीमुद्दीन सिद्दीकी (बांदा) और पूर्व मंत्री रंजीत सिंह जूदेव (समथर, झांसी) शामिल हैं। एडवाइजरी ग्रुप में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन (झांसी) और पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी (उरई) को स्थान मिला है। महामंत्री पद पर ध्रूराम चौधरी (हमीरपुर) और सचिव पद में हरदीपक निषाद (हमीरपुर) नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन

नसीमुद्दीन का कद बढ़ा
बांदा। कांग्रेस हाईकमान ने नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पूर्व मंत्री और वर्तमान एमएलएसी नसीमुद्दीन सिद्दीकी को 18 सदस्यीय एडवाइजरी काउंसिल में शामिल करते हुए सूची में उन्हें पांचवें क्रमांक पर रखा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व मंत्री जफर अली नकवी आदि के नाम उनके बाद के क्रमांक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें