फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ और हत्या की घटनाओं में छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू/कमासिन। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो जुलाई को घर में घुसकर किशोरी के साथ छेडख़ानी के आरोपी अजय कुमार मिश्रा पुत्र रामनेवाज मिश्रा को बबेरू कोतवाल जयश्याम शुक्ल ने पीआरवी सिपाहियों की मदद से गिरफ्तार कर लिया। उसे रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

उधर, 29 जून को कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव में जूनियर हाईस्कूल के पास रामस्वरूप (58) व कल्लू पुत्र राजकिशोर (47) पर हुए जानलेवा में रामस्वरूप की इलाज के दौरान मौत के मामले में कमासिन एसओ विनोद सिंह ने भोला गर्ग के डेरा के पास घेराबंदी कर पीपल के पेड़ के नीचे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इनमें सोमनाथ पुत्र शिवभवन गर्ग उर्फ भोला, शांतनु पुत्र शिवभवन गर्ग उर्फ भोला, शिवदास उर्फ सुदास पुत्र मुंशी विश्वकर्मा, आशीष पुत्र शिवप्रताप गौतम, रज्जू पुत्र कैरा आरख आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

उनके कब्जे से कुल्हाड़ी, बरछी व तीन लाठियां बरामद की हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2010 में रामस्वरूप व उसके भाइयों ने शिवदास उर्फ सुदास पुत्र मुंशी विश्वकर्मा को मारापीटा था। उसी का बदला लेने के लिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें