फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: साहब, पति को कार से कुचलने वालों की नहीं हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में पालतू कुत्ते के विवाद में युवक को कार से कुचल दिया। गंभीर हालत में घायल का उपचार कानपुर के अस्पताल में किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। घायल की पत्नी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की जानकारी दी। आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शहर के स्वराज कॉलोनी मोहल्ला स्टेडियम के पास निवासी किरन गुप्ता पत्नी शैलेंद्र ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 14 मार्च की रात को उसके पति घर के पास खड़े थे, तभी कार में अपने तीन साथियों के साथ अंकुर सिंह कछवाह ने उन्हें कुचल दिया था।
घायल को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज और कानपुर के अस्पताल ले जाया गया, वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल शैलेंद्र की पत्नी ने एसपी को बताया कि अंकुर सिंह समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

इससे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। एसपी को बताया कि पालतू कुत्ते को लेकर अंकुर ने अभद्रता की थी। इस पर पुलिस के कहने पर पालतू कुत्ते को वह बाहर छोड़ आए थे। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें