फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी दिवस पर हस्ताक्षर अभियान

Wed, 25 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व टीबी दिवस पर मंगलवार को रेलवे स्टेशन में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशन (पीएसआई) ने जन जागरूकता के  लिए बैनर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। लोगों को टीबी से बचाव और लक्षण आदि की जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन


बैनर में स्टेशन प्रबंधक एमसी पटेल सहित बड़ी संख्या में यात्रियों ने हस्ताक्षर किए। योजना जिला समन्वयक शशि कुमार पांडेय ने बताया कि बांदा टीबी यूनिट बांदा और बबेरू में अक्षय परियोजना चला रही है। इसी के तहत पीएसआई कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को टीबी के बारे में जरूरी जानकारियां दे रहे हैं।

टीबी लक्षण वालों के बलगम की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा कि दो हफ्ते या उससे ज्यादा खांसी आना, खांसी के साथ बलगम में खून, सीने में दर्द, बुखार, वजन घटना और भूख कम लगना टीबी के लक्षण हैं।
विज्ञापन


उधर कैथोलिक हेल्थ एसोसिएशन आफ इंडिया (चाई) ने भी महुआ ब्लाक के शेरपुर (गिरवां) विंध्यवासिनी जूनियर हाईस्कूल में शिविर लगाकर ग्रामीणों को टीबी के प्रति सावधान किया। जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र ने भी शिविर में भागीदारी की। जिला क्षय रोग अधिकारी डा.एमसी पाल ने टीबी के लक्षण, बचाव, जांच व उपचार की जानकारी दी।

अक्षय परियोजना जिला समन्वयक रामकिशोर त्रिपाठी ने संचालित कार्यक्रमों के बारे में बताया। समाजसेवी व जिला टीबी फोरम सदस्य बाबूलाल गुप्ता, सुपरवाइजर हरदेव प्रसाद विश्वकर्मा व गनेश प्रसाद ने  डाट्स प्रोवाइडर की भूमिका बताई। प्रधानाचार्य वीएन सिंह, जावेद हाशमी और आरके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें