फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग प्रतियोगिता में 12 बोर बंदूक से निशानेबाजी, डीएम ने भी साधा निशाना

विज्ञापन
Shooters on the second day also hit the targets - फोटो : BANDA
विज्ञापन
जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन शूटर्स ने अपनी अचूक निशानेबाजी का प्रदर्शन जारी रखा। पिस्टल, राइफल और 12 बोर बंदूकों की निशानेबाजी में युवाओं और महिलाओं सहित अधिकारियों ने भी हाथ आजमाए। अधिकारी वर्ग की 12 बोर निशानेबाजी प्रतियोगिता में डीएम हीरालाल अव्वल रहे।
विज्ञापन

गिरवां चांदमारी में चल रही निशानेबाजी में शुक्रवार को पिस्टल 0.22 व 32 बोर शूटिंग में सीनियर में प्रकाश पांडेय व जूनियर में पवन निषाद ने बाजी मारी। कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
0.22 राइफल में रोहित जैन प्रथम रहे। इसमें कुल 40 प्रतिभागियों ने शूटिंग की। 12 बोर बंदूक में 10 प्रतिभागियों ने अपने हाथ दिखाए। अधिकारियों में डीएम हीरालाल अव्वल रहे। बांदा के सामान्य प्रतिभागियों में ताबिश जमा खां आगे रहे।
विज्ञापन

कानपुर के दानिश और बांदा के लईकुद्दीन ने भी अपना स्थान बनाया। 0.32 बोर पिस्टल में जूनियर में रुद्राक्ष शर्मा प्रथम और ध्रुव सेठ द्वितीय रहे। महिलाओं की निशानेबाजी में 0.22 पिस्टल सीनियर में श्वेता वर्मा प्रथम और दीक्षा सिंह द्वितीय रही।
सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने भी निशाने साधे। एसडीएम नरैनी वंदिता श्रीवास्तव और सदर तहसीलदार अवधेश निगम उपस्थित रहे। संचालन अंतर्राष्ट्रीय शूटर कोच रामेंद्र शर्मा ने किया। उन्होने बताया कि शनिवार को फाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें