फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे में पड़ा दिल का दौरा

Sat, 28 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। लगभग एक दर्जन किसानों द्वारा आत्महत्या और सदमे से मौतों के लिए पिछले वर्षों सुर्खियों में रहे सदर तहसील के पड़ुई गांव में अब एक और किसान की फसल तबाही और कर्ज के सदमे से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एक सप्ताह में सदमे से किसान की मौत की यह चौथी घटना है।

किसान देवीदीन साहू (65) पुत्र रामदयाल शुक्रवार को शाम खेत गया था। खरीफ की फसल पहले ही सूख गई थी। बारिश न होने से रबी की बुवाई भी नहीं हो पाई। इस चिंता में उसे अचानक खेत में ही सीने में दर्द हुआ और वह अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र सुरेश ने बताया कि दो साल पहले पिता ने बहन सरोज की शादी के लिए यूनियन बैंक, बांदा से किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख 70 हजार रुपये कर्ज लिया था। इसके अलावा लगभग 80 हजार रुपये साहूकारों का भी देना था। दोनों फसलें न होने और कर्ज के दबाव से वह लगातार परेशान था।
विज्ञापन


 17 बीघा जमीन है। गौरतलब है कि पड़ुई गांव किसानों की मौत और आत्महत्याओं के लिए काफी चर्चा और सुर्खियों में रहा। किसान किशोरी लाल साहू के सुसाइड के बाद यहां कई किसानों ने आत्महत्या कर ली। उधर, पिछले एक हफ्ते के अंदर किसान की सदमे से मौत होने की यह चौथी घटना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें