फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण का नामांकन खत्म, प्रधान के 1671 नामांकन

Sat, 28 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बबेरू/कमासिन। चौथे चरण चुनाव के लिए दोनों ब्लाकों में शनिवार को नामांकन पूरा हो गया। बबेरू में ग्राम प्रधान के 915 और सदस्य के 917 और कमासिन ब्लाक में ग्राम प्रधान के लिए 756 व सदस्य के 817 परचे दाखिल हुए।

बबेरू ब्लाक परिसर में दूसरे दिन भी सुबह से शाम तक नामांकन कराने वालों की कतार लगी रही। प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने नामांकन कराने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यहां ग्राम प्रधान के 61 पदों के लिए 915 और 805 वार्डों के लिए 917 नामांकन हुए। उधर, कमासिन ब्लाक में शनिवार को ग्राम प्रधान के 251 और सदस्य के 425 नामांकन पत्र दाखिल हुए। अब यहां प्रत्याशियों की संख्या ग्राम प्रधान के 55 पदों के लिए 756 और 725 वार्डों में 817 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें