फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली गिरने से चरवाहा झुलसा, चार मवेशी मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। बिजली गिरने से चरवाहा गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी दो भैंसें और दो पड़ियां मर गईं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बेर्राव गांव निवासी श्रीकेशन कुशवाहा (80) गुरुवार को खेतों की तरफ दो भैंस और दो पड़िया लेकर चराने गए थे। अचानक बारिश लगी तो बचने के लिए मवेशियों को लेकर पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गरज के साथ बिजली गिरी। इससे दो भैंस और दो पड़िया झुलसकर मौके पर ही मर गईं। श्रीकेशन झुलस गए। नाती ने श्रीकेशन को बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

उधर, जसपुरा में बड़ी पुलिया के पास गुरुवार को दोपहर आंधी से एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। चरवाहा रविंद्र यादव बाल-बाल बच गया और एक भैंस की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। पशुपालक रविन्द्र यादव भैंस चराने के लिए ले गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें