फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नशे में मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। बेटे को टीका लगवाकर घर पहुंची पत्नी ने पति को फंदे से लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाकर लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा निवासी रमेश ने बताया कि पारिवारिक भतीजे ज्ञान प्रकाश उर्फ बाबू (26) ने बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे छत के छल्ले से रस्सी से फंदा लगा लिया। घटना के समय पिता रामफूल यादव व मां खेत में लगे ट्यूबवेल पर गई थीं। पत्नी माया दो माह के बेटे को टीका लगवाने गांव में लगे शिविर में गई थी। पत्नी घर लौटी तो ज्ञान प्रकाश को फंदे से लटका पाया।
बताया कि ज्ञानप्रकाश नशा करता था। पिता के पास सात बीघा जमीन है। दो भाइयों में बड़ा था। मुंबई में रहकर कमाता था। दो माह पहले गांव आया था। नरैनी कोतवाल राममोहन राय ने बताया कि परिजन कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें