फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाषण में शगुफ्ता और पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाषण व पोस्टर प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण में छात्रा शगुफ्ता और पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राचार्य ने काकोरी ट्रेन हादसे के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

झलकारी बाई सभागार में प्राचार्य प्रो.दीपाली गुप्ता व आयोजक डॉ.सबीहा रहमानी ने ‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। मुख्य वक्ता डॉ.जय प्रकाश सिंह व प्राचार्य ने काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर शहीदों को नमन किया। घटना का भारतीय इतिहास में महत्व बताया।
काकोरी ट्रेन एक्शन कार्यक्रम के तहत भाषम प्रतियोगिता हुई। शगुफ्ता कुरैशी ने प्रथम, अंजली देवी ने द्वितीय तथा आस्था ने तृतीय स्थान हासिल किया।पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रा अंशिका गुप्ता प्रथम, आस्था द्वितीय रहीं। डॉ.जयंती सिंह, डॉ.माया वर्मा, डॉ.अंकिता तिवारी, डॉ.जय कुमार चौरसिया, डॉ. विनोद सिंह चंदेल, डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ. वीरेंद्र प्रताप चौरसिया, डॉ. राम नरेश पाल, नीतू सिंह, आदित्य प्रताप सिंह आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें