बांदा। इस्लामी कैलेंडर के शाबान माह की 15वीं रात को मनाए जाने वाले शब-ए-बराअत पर पहली बार कब्रिस्तान, दरगाह, खानकाह, मस्जिद आदि सूने रहे। पूर्वजों और बुजुर्गों की कब्रों और मजारों पर फूल, अगरबत्ती और रोशनी करने वाले नजर नहीं आए।
विज्ञापन
लॉकडाउन ने उन्हें घरों पर ही रहकर फातिहा और इबादत करने पर मजबूर कर दिया। लोगों ने इबादत, तिलावत कर दुआएं मांगी। कोरोना महामारी से पूरे मुल्क को जल्द निजात की दुआएं कीं। ब्यूरो