Photo of firing from revolver goes viral
- फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना संदिग्ध और पाजिटिव मरीजों का इलाज कर रहे डाक्टरों और अन्य स्टाफ कर्मियों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। इस अविध में शहर के एक होटल में रहेंगे। क्वारंटीन किए गए सदस्यों की कुल संख्या 29 बताई गई है।
मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि लगातार मरीजों के इलाज में लगे इन चिकित्सको और स्टाफ कर्मियों को उनकी सेहत की सुरक्षा के मद्देनजर क्वारंटीन किया गया है।
इनमें 7 डाक्टर, 8 फार्मासिस्ट, 12 नर्सिंग स्टाफ और दो स्वीपर शामिल हैं। इन सभी के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि इनके स्थान पर अब मेडिकल कालेज में डाक्टरों और स्टाफ की दूसरी टीम लगाई गई है।