फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सांडी खदान से निकले सात ओवरलोड ट्रक सीज, बिना रवन्ना हो रहा था परिवहन

विज्ञापन
फोटो-12- पुलिस चौकी पपरेंदा के पास खड़े सीज ट्रक। संवाद
विज्ञापन
-टास्क फोर्स की कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप, मटौंध और तिंदवारी में भी तीन ट्रक पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैलानी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार रात टास्क फोर्स ने सांडी खदान खंड संख्या एक से निकल रहे सात ओवरलोड और बिना रवन्ना के ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। सभी ट्रकों को पपरेंदा पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया है। वहीं, मटौंध मंडी से गिट्टी लदे दो और तिंदवारी क्षेत्र से मोरंग लदा एक ट्रक भी सीज किया गया। कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह, एआरटीओ श्यामलाल, खनिज निरीक्षक गौरव गुप्ता और पपरेंदा पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात 10 बजे से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक कार्रवाई की। जांच में सांडी खदान से निकले सभी सात ट्रक ओवरलोड और बिना रवन्ना के पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांडी खदान खंड संख्या एक में बिना रवन्ना ट्रकों से मोरंग ढोने और नदी की जलधारा से खनन किए जाने के मामले को अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए और सख्त कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। खदान शुरू हुए अभी करीब 10 दिन ही हुए हैं। ऐसे में शुरुआती दौर में ही सात ट्रकों के पकड़े जाने से खनन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें