फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मकान निर्माण करा रहे परिवार के सात लोगों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। काॅलाेनी पास होने पर निर्माण करा रहे परिवार के ऊपर पड़ोसियों ने फावड़े और डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में एक ही परिवार के सात लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहद गांव निवासी रामकृष्ण (38) ने बताया कि उसके नाम से कालोनी आई है। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे वह अपना कच्चा मकान गिरवाकर पिलर करा रहा था। आरोप है कि पड़ोसी राममनोहर द्विवेदी, उसके पुत्र उपेंद्र द्विवेदी, बबलू व छोटू ने फावड़ा व डंडों से उस पर हमला कर दिया। रामकृष्ण को बचाने पहुंची उसकी पत्नी गुड़िया (35), बेटी अंजली (15), आराध्या (8), आरोही (5), भतीजी निधि (22), व मां शियासखी (80) को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। रामकृष्ण के पूरे परिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें