फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नो-मैपिंग वोटरों के दावों का निस्तारण, पहचान सत्यापन पर जोर

Fri, 30 Jan 2026 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत नो-मैपिंग श्रेणी में चिह्नित किए गए हजारों मतदाताओं के दावों का निस्तारण किया जा रहा है। इन मतदाताओं को अपनी पहचान और निवास साबित करने के लिए संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे। जिसके बाद ही उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

एसआईआर के दौरान कुल 64,644 मतदाताओं को नो-मैपिंग श्रेणी में चिह्नित किया गया था। इन सभी को पहचान साबित करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। अब तक, इन चिह्नित मतदाताओं में से लगभग आठ हजार के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि दावेदारों ने पहचान और निवास से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं, जिसके चलते उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि यह प्रक्रिया फरवरी माह तक जारी रहेगी, जिसमें प्रतिदिन दावों का निस्तारण किया जाएगा।


विधानसभा क्षेत्र
निस्तारित दावों की संख्या
बांदा सदर
1595

तिंदवारी 644

बबेरू 3276

नरैनी 2227


==========================
विशेष अभियान दिवस कल, आपत्तियों के फार्म प्राप्त करेंगे


बांदा। तिंदवारी, बबेरू, नरैनी और बांदा विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर कर दिया गया है। अब 6 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि आयोग द्वारा 31 जनवरी (शनिवार) को विशेष अभियान दिवस के रूप में निर्धारित किया गया है। इस दिन मतदान केंद्रों पर नियुक्त अधिकारी फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 जैसे दावे और आपत्तियों से संबंधित फार्म प्राप्त करेंगे। सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ग्राम सभाओं और वार्ड कमेटियों की बैठकों में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) अपने बूथ पर मतदाता सूची पढ़ेंगे और नामों का सत्यापन करेंगे। मतदाता सूची आलेख्य प्रकाशन 31 जनवरी को मध्य रात्रि तक सभी मतदान केंद्रों पर आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।
मतदाता अपनी सूची में नाम की पुष्टि के लिए वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर Search Your Name Electoral Roll बटन पर क्लिक कर सकते हैं। मोबाइल पर वोटर हेल्प लाइन ऐप डाउनलोड करके भी यह सुविधा प्राप्त की जा सकती है। आलेख्य मतदाता सूची https://banda.nic.in/deo-portal पर भी उपलब्ध रहेगी।


18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिक कराएं पंजीकरण

ऐसे सभी योग्य नागरिक जिन्होंने 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है। वह विशेष अभियान दिवस 31 जनवरी को संबंधित बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त कर, उसे भरकर संबंधित मतदान स्थलों पर जमा करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए निर्वाचन कार्यालय बांदा (डीसीसी) के टोल फ्री नंबर 05192-1950 पर संपर्क किया जा सकता है। ऐसे सभी योग्य नागरिक जिन्होंने 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे विशेष अभियान दिवस 31 जनवरी 2026 को संबंधित बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त कर, उसे भरकर संबंधित मतदान स्थलों पर जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें