फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए सीएम को भेजे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शिक्षा अधिकार फोरम व लोकमित्र सदस्यों ने गुरूवार को बैठक कर विधायकों के माध्यम से सरकार को बेसिक शिक्षा की बेहतरी के लिए सुझाव भेजे हैं। डा.जनार्दन त्रिपाठी ने कहा कि सभी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम का कड़ाई से पालन कराया जाना चाहिए। सिर्फ कानून मात्र से बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल सकती। इसके लिए पर्याप्त संसाधन, मार्गदर्शन और प्रशिक्षण होने चाहिए। पलायन व शिक्षकों की कमी को समाप्त कर गरीब व अनुसूचित जाति के बच्चों के पलायन को रोकने के लिए सीजनल हास्टल चलाए जाने चाहिए।
शिक्षा में सुधार शिक्षकों की क्षमता और मनोबल के बिना संभव नहीं है। शिक्षा की गुणवत्ता की जिम्मेदारी जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान को दी जाए। शिक्षकों को पठन पाठन के अतिरिक्त अन्य कार्यो में नहीं लगाया जाना चाहिए। विद्यालय प्रबंध समिति एवं पंचायत और स्थानीय निकाय के सहयोग से स्कूलों को बेहतर किया जा सकता है। इस मौके पर देवी प्रसाद, सबीना मुमताज, देवनंदन, पवित्र कुमार, यज्ञदत्त शुक्ला, रमेश पाल, जगनंदन, रामऔतार, पंकज, वीरेंद्र कुमार व धर्मेंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें