फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं बेचकर बेटे को दिलाए कपड़े, चप्पल, फिर दी जान

विज्ञापन
Selling wheat and getting clothes and slippers given to the son, then gave his life - फोटो : BANDA
विज्ञापन
खुरहंड (बांदा)। 20 किलो गेहूं बेचकर बेटे को नए कपड़े और चप्पल दिलाने के बाद खेतिहर मजदूर ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर सिर और धड़ अलग-अलग मिले। उधर, मृतक के भाई ने हत्या की भी आशंका जताई है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही मान रही है।
विज्ञापन

नरैनी तहसील के गिरवां थाना क्षेत्र के बिगहना गांव के श्रीकांत कुशवाहा (46) का शव गुरुवार की देर रात बांदा-प्रयागराज रेलवे रूट पर खुरहंड रेलवे स्टेशन आउटर सिग्नल के पास रेलवे लाइन पर मिला। सिर धड़ से अलग था। जेब में मिली पासबुक से शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने परिजनों को खबर दी और शव पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पर भाई कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे श्रीकांत घर से 20 किलो गेहूं लेकर निकला। साथ में 9 वर्षीय बेटा हिमांशु को भी ले गया। खुरहंड बाजार में गेहूं बेचकर उससे मिले पैसों से बेटे को नए कपड़े और चप्पल दिलाई। बेटे को ऑटो में बैठाकर घर रवाना कर दिया। खुद खुरहंड में ही रुक गया। देर शाम तक घर न लौटने पर खोजबीन की गई। उधर, देर रात पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना दी। उसने भाई की हत्या की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर जान गंवाने के पीछे परिजन तंगहाली भी बता रहे हैं। पिता के नाम आठ बीघा जमीन है। इसी में होने वाली उपज पर तीनों शादीशुदा पुत्रों का परिवार और पिता निर्भर हैं। पैदा होने वाला अनाज नाकाफी होने से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। तीनों पुत्र मजदूरी भी कर लेते थे। श्रीकांत सबसे बड़ा था। एक पुत्री की शादी की उम्र हो गई है। दो बच्चे नाबालिग हैं। अब बच्चों की परवरिश का जिम्मा पत्नी राखी पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें