बबेरू। तहसील अधिवक्ता संघ ने उप जिलाधिकारी को
ज्ञापन देकर बुंदेलखंड को अकाल ग्रस्त घोषित करने की मांग की है। अध्यक्ष
राम प्रताप वर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा है
कि रबी की फसल अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से तबाह होने के बाद अब खरीफ की फसल
सूखे की भेंट चढ़ गई।
अब नमी गायब होने से रबी की बुआई हो पाना
असंभव है। ऐसे में किसानों के पास परिवार के भरण-पोषण का कोई जरिया नहीं
है। केसीसी ऋण माफी, कृषि बीमा दिलाने समेत किसानों की मदद की मांग की गई
है।
ज्ञापन देने वालों में राम खिलावन प्रजापति, श्याम किशोर,
जयगोपाल गुप्ता, भूपत पटेल, समरेंद्र शर्मा, नरेश सिंह यादव, कृष्णकांत
प्रजापति, दीपक कुमार, शिवपूजन सिंह, दिनेश दत्त चतुर्वेदी, नवलकिशोर
प्रजापति, दीपक पाल समेत तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।