फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर साइकिल से कार्यक्षेत्र पहुंचे सचिव

Thu, 11 Dec 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
ब्लॉक से कार्यक्षेत्र की ओर साइकिल से जाते सचिव। संवाद - फोटो : गुडूर गांव में अपने कच्चे मकान के सामने खड़ी बिट्टन देवी।
विज्ञापन
नरैनी। साइकिल भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को लेकर ग्राम पंचायत सचिवों ने अपने आंदोलन के तीसरे चरण की शुरुआत की। बुधवार से सचिवों ने अपने निजी वाहनों का प्रयोग बंद कर केवल साइकिल से गांव-गांव भ्रमण शुरू किया। यह उनके सांकेतिक सत्याग्रह का विस्तार है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में बुधवार को आंदोलन के तीसरे चरण की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सचिवों को आज भी मात्र 100 रुपये साइकिल भत्ता मिलता है। महंगाई के दौर में यह बेहद कम है। कई बार संगठन स्तर से शासन को मांग पत्र भेजा गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
कहा कि एक ओर देश बुलेट ट्रेन और मंगल मिशन जैसी उपलब्धियों पर आगे बढ़ रहा है, वहीं ग्रामीण विकास की रीढ़ कहे जाने वाले सचिव आज भी दशकों पुराने अप्रासंगिक भत्ते के सहारे कार्य करने को विवश हैं। वहीं इस दौरान सुशील द्विवेदी, अशोक यादव, महेश कुमार, सुरेश कुमार, ध्यानचंद्र कुशवाहा सहित अन्य सचिवों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ब्लॉक से अपने-अपने कार्यक्षेत्र के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें