तिंदवारी (बांदा)। खेत में खाद डालकर घर लौटे किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वासुदेव यादव (65) अपने परिवार का भरण पोषण खेती करके करते थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के माटा गांव निवासी वासुदेव के पुत्र रामभरोसे ने बताया कि मंगलवार की सुबह पिता वासुदेव ट्रैक्टर चलाकर खाद डालने खेत में गए थे। चार-पांच बीघे खेत में खाद डालकर शाम को घर लौटे खाना खाया और कुछ देर में उन्होंने बताया कि उनके सीने में दर्द हो रहा है। उपचार के लिए पीएचसी तिंदवारी ले गए जहां से उन्हें बांदा उपचार के लिए ले जाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई ।खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। (संवाद)