फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। ट्रक की टक्कर से घायल दूसरे साइकिल सवार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक की मौत घटना स्थल पर हो गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव निवासी दीपचंद (24) पुत्र नाथूराम और महेश उर्फ भूरा यादव (16) पुत्र बालकुमार बृहस्पतिवार की शाम लगभग 7 बजे साइकिल से गोशाला से वापस गांव में आ रहे थे। अतर्रा की ओर से पीछे से आए ट्रक ने दोनों साइकिल सवारों को कुचल दिया था। महेश उर्फ भूरा यादव की घटना के कुछ देर बाद मौत हो गई थी।
दूसरे घायल दीपचंद्र को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज, बांदा में भर्ती किया गया था। शुक्रवार को तड़के उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गौरतलब है की दीपचंद्र के पिता नाथूराम की पिछले वर्ष दिसंबर माह में बाइक और कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गृह स्वामी की मौत से परिवार अभी पूरी तरह उबर भी नहीं सका था कि 5 माह के भीतर युवा बेटे की हादसे में मौत हो गई। वह दो भाइयों में बड़ा था। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र सिंह ने बताया की मृतक महेश उर्फ भूरा के भाई संजय कुमार यादव की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 338, 304-अ, 427 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें