फोटो - 08 प्रदर्शन के दौरान लेखपालों को संबोधित करते संगठन के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : निजी हॉस्पीटल में मासूम की मौत के बाद परिजनों को समझाते थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह। वीडियो ग्रैफ
बबेरू। लेखपाल संघ ने फतेहपुर में विभागीय कर्मी की मौत के लिए एसडीएम को जिम्मेदार ठहराया है। संघ ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम पर कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को तहसील परिसर में लेखपाल संघ के अध्यक्ष नृसिंह नारायण हरिहर व मंत्री अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में संगठन के अन्य सदस्यों ने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने बताया कि एसआईआर के लिए लेखपालों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। फतेहपुर में साथी लेखपाल की मौत इसी का नतीजा है। उन्होंने एसडीएम अविनाश त्यागी को सौंपे पत्र में बताया कि मृतक लेखपाल को न्याय दिलाने के लिए आरोपी एसडीएम बिंदकी पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।
संगठन ने मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग भी की। इस दौरान संगठन के प्रदेश सह सचिव दिनेश कुमार यादव , रामदास यादव, शिवाकांत मौजूद रहे। इसके अलावा अतर्रा में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विनोद रावत और तहसील मंत्री राजेंद्र सिंह की अगुवाई में लेखपालों ने पूरे दिन धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राहुल द्विवेदी को सौंपा। धर्मेंद्र कुमार, सत्यनारायण द्विवेदी, प्रिंस कुमार, हरिकुंवर आदि मौजूद रहे।