फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील केंद्रों की वीडियोग्राफी के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पंचायत चुनाव के दौरान संवेदनशील (क्रिटिकल) बूथ/मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीडियोग्राफी के लिए ग्राम पंचायतों में वीडियो कैमरा, चार्जर बैटरी व 16 जीबी चिप की व्यवस्था कराई जाए। वीडियोग्राफी के लिए ग्राम रोजगार सेवक को प्रशिक्षित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वरना अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
क्रिकेट टीम समालखा रवाना
बांदा। बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल का 21वां क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार से दिल्ली के समालखा आध्यात्मिक स्थल परिसर में शुरू हो गया, जो 25 अप्रैल तक चलेगा। निरंकारी सत्संग के ओम प्रकाश कश्यप ने बताया कि टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए बांदा से 15 सदस्यीय टीम रवाना हो गई है। (संवाद)
-----------------
37 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए चोर
बांदा। 37 दिन बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी। अतर्रा के ब्रम्हनगर लखन कालोनी निवासी शिवशरण उपाध्याय ने आईजी को दी अर्जी में बताया कि थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर 24 फरवरी की रात उसके यहां चोरी हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आज तक खुलासा नहीं किया। पकड़े गए प्रभावशाली लोगों को छोड़ भी दिया। जांच कराकर खुलासा कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

------------------
समस्याओं के निस्तारण की मांग
बांदा। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने डीएम को ज्ञापन देकर कर्मियों की समस्याओं के निराकरण की मांग की है। मंडल अध्यक्ष कालका प्रसाद ने डीएम से सेवानिवृत्त स्थायी सफाई कर्मियों का एक वर्ष बाद भी भुगतान न करने की शिकायत की है। उधर, नगर पंचायत तिंदवारी, नरैनी, ओरन आदि के एक दर्जन से अधिक कर्मियों का जीपीएफ नहीं दिया जा रहा है। बांदा पालिका परिषद में तैनात सफाई कर्मचारियों का बिना किसी कारण के खाईपार से अनुपस्थित दिखाकर स्थानांतरण कर दिया गया है। समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। (संवाद)
----------------
भतीजों के विरोध में महिला का अनशन
बांदा। बबेरू के राघव थोक की केसरिया ने बताया कि उसने मौजा करगेहना (तहसील अतर्रा) में जागेश्वर से बैनामे में लगभग 20 बीघा कृषि योग्य भूमि खरीदी थी। अब उसके भतीजे जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। प्रशासन उसे न्याय नहीं दिला पा रहा। इसके विरोध में उसने 2 अप्रैल से मुख्यालय स्थित अशोक लाट में अनशन शुरू कर दिया है। कार्रवाई न होने पर 5 अप्रैल से आमरण अनशन करेंगी। (संवाद)
--------------
फोटो परिचय-7-कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।
कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
बांदा। शहर में कलश यात्रा भ्रमण के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई। भाजपा नेता अनिल उत्तम के आवास पर आयोजित कथा सात दिन चलेगी। शनिवार को उनके आवास से कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास पंकज तिवारी के नेतृत्व में कलश यात्रा में व्यापार मंडल के संतोष अनशनकारी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, रूपा चौहान, वंदना सिंह, प्रेम गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, महेंद्र चौहान इत्यादि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें