फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट टीमों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
बबेरू में पुरस्कृत स्काउट-गाइड के साथ अपर एसपी व अन्य। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। जेपी शर्मा इंटर कालेज में तीन दिवसीय भारत स्काउट गाइड का विशेष कार्यक्रम गुरुवार को खत्म हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया। स्काउट गाइड के प्रदर्शनों को सराहा। कुल 17 टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन

समापन पर एसडीएम महेंद्र प्रताप, सीओ कुलदीप सिंह व राजीव प्रताप सिंह उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य व शिविर संयोजक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने इन सभी का स्वागत किया। मेजबान कालेज व बरेंहडा की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। नगर सीनियर गाइड में ओमर वैश्य बालिका इंटर कालेज, बांदा प्रथम और जूनियर गाइड में आर्य कन्या इंटर कालेज, बांदा को प्रथम स्थान मिला।
तहसील स्तर पर सीनियर में जीजीआईसी, बबेरू और जूनियर में महर्षि कन्या इंटर कालेज, बबेरू अव्वल रहे। सीनियर गाइड में शांतिधाम, अतर्रा और नगर स्काउट में एचआईसी, अतर्रा प्रथम और बजरंग इंटर कालेज, बांदा तथा नगर स्काउट में ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज, अतर्रा प्रथम, तहसील सीनियर स्काउट में जेपी शर्मा इंटर कालेज अव्वल रहा। समापन के दिन सुबह कस्बे में रैली निकाली गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन वाणीभूषण द्विवेदी ने किया। प्रधानाचार्य ने आभार जताया। मेजर मिथलेश पांडेय, सह संयोजक प्रद्युम्न कुमार सिंह सहित अरुण कुमार अग्रहरि, आराधना गौतम, तारा शर्मा, रविशंकर गुप्ता, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, हरीतांकर, शोभा देवी, सरोज मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें