फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड जिला परिषद की बैठक में शनिवार को फ्लाक लीडर, कब मास्टर, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन को सम्मानित किया गया। बैठक में नवीन सत्र योजना प्रस्तुत कर प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

बैठक में विगत वर्ष की आख्या पढ़कर सुनाई गई। स्काउट-गाइड जिला परिषद की बैठक समारोह पूर्वक हुई। शुरुआत स्काउट प्रार्थना के साथ की गई। बैठक में आजीवन सदस्यता के लिए 24 लोगों ने 500 रुपये जमाकर सदस्यता ग्रहण की।
एडीएम संतोष बहादुर सिंह, डीआईओएस/मुख्यायुक्त विनोद सिंह, अध्यक्ष बीएसए रामपाल सिंह, स्काउट कमिश्नर मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने फ्लाक लीडर, कब मास्टर, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन आदि को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वाणीभूषण मिश्र ने विगत वर्ष की आख्या और नवीन सत्र की योजना पढ़कर सुनाई। सभी प्रस्ताव पास किए गए।
बैठक में प्रादेशिक सहायक संगठन कमिश्नर शिवप्रताप सिंह पाल, जिला संगठन आयुक्त अरुण अग्रहरि, ट्रेनिंग कमिश्नर अशोक कुमार, जिला स्काउट मास्टर सुघर सिंह, बृजेश कुमार, कुलदीप कुमार, रविशंकर, स्मिता द्विवेदी, आराधना गौतम, विद्यालयों के यूनिट लीडर समेत मंगल प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें