फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो ट्रक से टकराई, चालक समेत दो की मौत

विज्ञापन
झांसी-मिर्जापुर हाईवे में ट्रक से टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर चित्रकूट जा रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार स्कार्पियो हाईवे पर खड़े खराब ट्रक से जा टकराई। इससे स्कार्पियो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। यह सभी कानपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को तड़के करीब चार बजे कानपुर से स्कार्पियो पर सवार पांच लोग चित्रकूट जा रहे थे। बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में गिरवां थाना और शहर कोतवाली क्षेत्रों की सीमा पर डिंगवाही गांव के पास सड़क पर खड़े खराब ट्रक के पीछे से स्कार्पियो जा भिड़ी।
कार चला रहे कार मालिक जुगुल यादव उर्फ जितेंद्र (40) पुत्र रामकृष्ण निवासी मऊ नखतपुर और अगली सीट पर बैठा चंद्रप्रकाश मिश्रा (26) पुत्र जयराम निवासी सिंधौल गांव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

यह दोनों कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के निवासी थे। इनके अलावा अंकित (24) पुत्र श्यामबिहारी, अजीत (28) पुत्र योगेंद्र और कल्लू (28) पुत्र ओमप्रकाश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
स्कार्पियो का रजिस्ट्रेशन नंबर कानपुर नगर का है। मृतक चंद्रप्रकाश कानपुर में वियर शॉप सेल्समैन था। चालक जुगुल पेशे से ड्राइवर था और भाड़े पर कार देता था। अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि घायल अंकित के पिता श्याम बिहारी ने ट्रक के मालिक व चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें