फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 44.5 डिग्री पारे में चली झुलसाने वाली गर्म हवा

Fri, 24 Apr 2026 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 13 स्कूल की छुट्टी के बाद धूप से बचने को एक मां अपनी बेटी के ऊपर छाता लगाकर जाती हुईं। सं
विज्ञापन
बांदा। अप्रैल माह का तीसरा सप्ताह झुलसा रहा है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 44.5 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिनभर लू के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे।
विज्ञापन




गुरुवार को सुबह 11 बजने के साथ पारा बढ़ना शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे यह 43.5 तक पहुंच गया। शाम पांच बजे तक गुरुवार का तापमान 44.5 डिग्री आंका गया। दोपहर 12 से तीन बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गरम हवाओं के थपेड़े लोगों को झुलसाते रहे। जरूरतमंद साफी से मुंह ढके निकलते दिखाई दिए। छात्राएं भी छाता या दुपट्टे से सिर और चेहरा ढककर समूह में चलती नजर आईं। हवा में नमी का स्तर 30 प्रतिशत तक नीचे गिरने से लू का खासा असर रहा। लोग अपने घर में रहने को मजबूर रहे।



गर्मी से बचाव के लिए प्रमुख उपाय



गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे महत्वपूर्ण है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि प्यास लगने का इंतजार न करें, बल्कि नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना आवश्यक है। इसके अलावा, नारियल पानी, लस्सी, नींबू पानी और आम पना जैसे पेय पदार्थ भी शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं।
विज्ञापन




गर्मी में पेट को हल्का रखने के लिए सुपाच्य भोजन करना चाहिए। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो, जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और पुदीना। ये फल और सब्जियां न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि आवश्यक विटामिन और खनिज भी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन




बाहर निकलते समय हल्के रंग के, ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें। ये कपड़े हवा को आसानी से गुजरने देते हैं और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें