फोटो 23 सीकेटीपी-08- एजेंसी में सिलिंडर को लेकर जानकारी लेते उपभोक्ता। संवाद
- फोटो : Samvad
चित्रकूट। जिले में व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी से व्यापारी परेशान हैं। शादियों के चलते व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति में शादी वाले घरों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे होटल और ढाबों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
इस समय करीब 110 व्यावसायिक सिलिंडरों का स्टॉक है, जबकि जिला पूर्ति कार्यालय में 150 शादी के कार्ड जमा हैं। प्रत्येक शादी में औसतन चार सिलिंडर की जरूरत है। इससे करीब 600 सिलिंडरों की आवश्यकता है। शादी-समारोह के लिए सिलिंडर उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जा रही है और होटल-ढाबों को सिलिंडर न मिलने से कारोबार पर असर पड़ रहा है।
बोले जिम्मेदार
शादियों को लेकर व्यावसायिक सिलिंडरों की प्राथमिकता दी जा रही है। इससे अभी थोड़ी परेशानी है, जल्द ही खत्म हो जाएगी। निरंतर व्यावसायिक सिलिंडरों की मांग जारी है और सिलिंडर आ भी रहे हैं।- कमल नयन सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी।