फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी बेटी और बहू ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग में झुलसकर मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। वृद्धा सास की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से झुलसी उसकी विवाहित पुत्री और पुत्रवधू की भी कुछ घंटों बाद अस्पताल मौत हो गई। घर और गृहस्थी भी जल गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार को बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परास गांव में दोपहर को घर में लगी आग से गृहस्वामिनी मुन्नी देवी (70) पत्नी लालाराम की जलकर मौत हो गई थी। उसकी पुत्रवधू रेखा (35) पत्नी राजेश और पुत्री आरती (35) पत्नी संजय गंभीर रूप से झुलस गई थीं।
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ देर बाद आरती की यहां मौत हो गई। रेखा को कानपुर रेफर किया गया था। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। बुधवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

ससुराल वालों का कहना है कि रेखा चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी चिंगारी से मकान में आग लग गई। मृतका मुन्नी के पुत्र कमलेश कुमार ने बताया कि आरती चित्रकूट में ब्याही है। पिछले माह मायके आई थी। पति फेरी लगाता है।
उधर, रेखा के कोई संतान नहीं है। उसका पति खेतीबाड़ी करता है। कमलेश ने बताया कि अटारी में रखे भूसे से आग ने विकराल रूप ले लिया था। एसपी, एसडीएम, सीओ आदि अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें