फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में पखवारे भर से मिड-डे मील ठप

Sat, 22 Aug 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
महुआ ब्लाक के तीन परिषदीय स्कूलों में पखवारे भर से मिड-डे मील नहीं बन रहा है। बच्चे थाली लेकर भूखे पेट लौट रहे हैं। हेडमास्टरों का कहना है कि ग्राम प्रधान मिड-डे मील का राशन नहीं दे रहा है। एबीएसए ने प्रधान को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बड़ोखर बुजुर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय में करीब 603 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। इन्हें 12 अगस्त के बाद से मिड-डे मील नसीब नहीं हुआ।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक ने मिड-डे मील का रजिस्टर दिखाया, जिसमें लिखा था प्रधान द्वारा राशन न दिए जाने से मिड-डे मील नहीं बन रहा है। उधर, ग्राम प्रधान संतोष गुप्ता का कहना है कि उसके पास राशन है ही नहीं।
विज्ञापन


कुछ शिक्षकों ने बताया कि प्रधान कोटेदार के यहां से मिड-डे मील का राशन लेकर घर में रखवा लेता है। अभिभावक अंकित साहू, संजय, महेंद्र, अरुण कुमार, आशीष व दीपक ने बताया कि मिड-डे मील न मिलने से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं।

उधर, खंड शिक्षा अधिकारी महुआ शिवऔतार ने बताया कि प्रधान के पास बचत में खाद्यान्न है। नोटिस दी गई है। गोदाम से सत्यापन कराया जा रहा है। राशन न देने पर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें