कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का
पुतला फूंका। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसमें प्रदेश
सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान
कांग्रेेसियों पर लाठीचार्ज के विरोध में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने
सरकार विरोधी जुलूस निकाला। आम चौराहे पर प्रदेश सरकार का सांकेतिक पुतला
आग के हवाले किया। ब्लाक अध्यक्ष आदित्य स्वरूप पांडेय की अगुवाई में
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया।
इसमें मांग की गई
कि दमनकारी प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। ज्ञापन में बदहाल
बिजली, पानी और सड़क समेत क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
प्रदर्शन
व ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र,
जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, पूर्व विधायक रामेश्वर भाई, इंद्रजीत सिंह यादव,
रामानुज भौरहा, जीपी सिंह, शिवमंगल निषाद, शिवचरन शिवचरन प्रजापति, अरुण
कुमार गर्ग भी शामिल रहे।