फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर छात्रा की मौत

Sat, 16 Jan 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/महुआ। गिट्टी भर डंपर ने साइकिल सवार दो छात्राओं को रौंद दिया। एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। ट्रक घटनास्थल पर पलट गया। भीड़ ने चालक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

 
उत्तेजित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग लेकर हाइवे पर जाम लगा दिया। खुरहंड इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा रोशनी (18) पुत्री शकूर मोहम्मद और उसकी सहेली गौहर (17) पुत्री इमाम अली शुक्रवार को शाम एक ही साइकिल पर खुरहंड से ट्यूशन पढ़कर वापस अपने गांव जखनी जा रही थीं।

 बरसड़ा खुर्द गांव के मोड़ के पास अतर्रा की तरफ से आ रहे डंपर ने साइकिल को जबर्दस्त टक्कर मार दी। गिरकर ट्रक की चपेट में आई रोशनी की कुचल कर वहीं मौत हो गई। गौहर घायल हो गई। उधर, असंतुलित होकर ट्रक पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। आसपास के ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम लगा दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद खुरहंड चौकी इंचार्ज विवेक प्रताप सिंह घटनास्थल पहुंचे और जाम खत्म कराने की कोशिश की। लेकिन मुआवजे की जिद पर अड़े ग्रामीणों ने जाम खत्म नहीं किया। न ही पुलिस को शव उठाने दिया। बांदा सदर एसडीएम अनुज सिंह, अतर्रा एसडीएम विनय पाठक, अतर्रा सीओ राकेश मिश्रा आदि ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें