बांदा। स्कूल के चौकीदार की पहरा देते समय अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर उपचार किया, कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के गांव रसिन निवासी सोनू ने बताया कि उसके पिता श्यामलाल (55) रतनलाल इंटर कॉलेज में चौकीदार पद पर तैनात थे। रात में वह ड्यूटी के दौरान स्कूल में पहरा दे रहे थे। अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने फोन से जानकारी दी तो परिजन मौके पर पहुंचे, उन्हें वहां से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर उनका इलाज किया। कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। सोनू ने बताया कि उनके दो पुत्र तीन पुत्रियां हैं। घर में पत्नी सौदिया हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि चित्रकूट के रहने वाले थे। परिजन ने बांदा में पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)