फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल को किया गया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर शनिवार को पैलानी एसडीएम रामकुमार ने मतगणना स्थल मधुसूदनदास आदर्श इंटर कॉलेज में मतगणना केे लिए पूरे स्थल को फायर ब्रिगेड से सैनिटाइज कराया। सफाई कर्मियों ने नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। एसडीएम ने बताया कि इससे पहले इस स्कूल से पूरे ब्लॉक क्षेत्र के गांवों के लिए मतपेटियां गईं थीं। उधर, एसडीएम ने सहायक पंचायत अधिकारी कमलाकांत व ग्राम विकास अधिकारी आनंद मोहन शर्मा को तैयारियों में कमी पाए जाने पर डांट लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन

----------------
इटावा की महिला बांदा में मिली
बांदा। पिछले 24 घंटे से एक 40 वर्षीय महिला कचहरी के इर्द-गिर्द घूम रही है। महिला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा है। वह अपने को इटावा का बता रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसने बताया कि उसके घर के लोग उसे यहां छोड़ गए। इसके अलावा अन्य जानकारी नहीं दे सकी। उसे महिला पुलिस कर्मियों के साथ जिला अस्पताल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन

-----------
फोटो परिचय-12-बड़ोखर ब्लाक में मतगणना अभिकर्ता पास हासिल करने के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें