फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक की कार्यशैली से भड़के सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। सफाई कर्मियों ने रविवार को नगर पालिका में हंगामा किया। दोपहर बाद काम पर नहीं गए। सफाई कर्मचारियों ने लिपिक पर सभासद से अभद्रता करने व आए दिन नौकरी से निकाल देने की धमकी देकर पैसा मांगने का आरोप लगाया है।। इसकी शिकायत मंडलायुक्त सहित प्रशासक से की गई है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वह बारिश में जगह-जगह जल निकासी व सफाई में लगे हैं। रविवार की दोपहर वह सफाई का काम कर रहे थे कि लिपिक ने सफाई नायक को फोन पर कहा कि पुराने सफाई कर्मियों को हटाकर नए की व्यवस्था की जाए। जब सफाई नायक ने लिपिक के आदेश पर कर्मचारियों को घर जाने के लिए कहा तो सफाई कर्मचारी आक्रोशित हो गए।
सभासद उमा चतुर्वेदी पालिका पहुंचे और लिपिक से हटाने का कारण पूछते हुए अफसरों का आदेश मांगा। लिपिक से सभासद की नोकझोंक भी हुई। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी कि मनमानी रवैया अपना रहे लिपिक पर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन होगा। सफाई कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया। सफाई कर्मचारी दिलीप, सुमित, मुन्ना, रोहित, धनीराम, आशीष, गुलाब, राजोल, अमित, रवि, प्रदीप, शुभम, गोविंदा, आकाश, सचिन, राजन आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें