SBI celebrates second anniversary of Yono App
- फोटो : BANDA
बांदा। भारतीय स्टेट बैंक की उप महाप्रंबधक (प्रधान कार्यालय लखनऊ) क ुहू गांगुली ने कहा है कि बैंक का मुख्य उद्ेश्य ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधा और बैंक की योजना से लाभान्वित करना है।
एसबीआई में शुरू हुई योनो एप की दूसरी वर्षगांठ पर शुक्रवार को यहां आईं उप महाप्रबंधक ने अलीगंज स्थित शाखा परिसर में टाउन हाल में ग्राहकों के साथ बैठक की। बैंक के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। उप महाप्रबंधक ने कहा कि ग्राहकाें की बैंकिंग संबधी समस्याओं का निवारण और सुझावों पर अमल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को आनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए। साथ ही भारत सरकार की सुकन्या समृद्धि, प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि की जानकारियां दी। वरिष्ठ ग्राहक संतोष कुमार ढंढारिया सहित शारदा साहू, मोहम्मद वकार, मोहम्मद नौशाद और गिरिजेश द्विवेदी सहित बैंक स्टाफ उपस्थित रहा। ग्राहकों ने अपने सुझाव भी दिए।