फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक ने 600 एटीएम कार्ड किए ब्लाक

Fri, 21 Oct 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
खातों में हो रही सेंधमारी के मद्देनजर उठाया यह कदम 60 हजार ग्राहकों के सिक्योरिटी पिन बदलने की तैयारी एचडीएफसी बैंक ने भी अपने ग्राहकों को किया अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। एटीएम कार्ड वाले खातों में सेंधमारी कर ग्राहकों को आर्थिक चपत लगाने की देश मेें हो रही घटनाओं की आंच यहां भी आ पहुंची है। इसी के मद्देनजर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा ने अपने खाताधारकों का जमा पैसा सुरक्षित रखने के लिए करीब 600 एटीएम कार्ड ब्लाक (ठप) कर दिए हैं। लगभग 60 हजार एटीएम कार्ड बदलकर नया सिक्योरिटी पिन जारी किया जा रहा है। अन्य बैंकों ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


हाल ही में यह खबर आई कि स्टेट बैंक आफ इंडिया के करीब सवा छह लाख एटीएम-सह-डेबिट कार्ड की सुरक्षा में सेंध लगने से विभिन्न बैंकों के करीब 32 लाख एटीएम कार्ड जद मेें आ गए हैं। इस पर एसबीआई ने असुरक्षित कार्डों को ब्लाक कर दिया है। बांदा में भी स्टेट बैंक ने सुरक्षा की दृष्टि से लगभग 600 एटीएम कार्ड ब्लाक कर दिए हैं। मुख्य शाखा प्रबंधक सिद्धेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यालय से सभी बैंकों का एलर्ट जारी किया गया है।

वहां से मिले निर्देश पर एटीएम कार्डों के पिन कोड बदले जा रहे हैं। इसकी जानकारी खाताधारकों को मोबाइल फोन पर एसएमएस भेजकर दी जा रही है। बताया कि संदिग्ध खाताधारकों के कार्ड ब्लाक कर दिए हैं। स्टेट बैंक ने लगभग 60 हजार एटीएम कार्ड जारी कर रखे हैं।
विज्ञापन


उधर, एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे यहां लगभग 3500 एटीएम कार्डधारक हैं। अभी तक किसी कार्ड को ब्लाक नहीं किया गया है। बताया कि ग्राहकों से मैग्नेटिक स्टेप कार्ड वापस लेकर उन्हें नष्ट कर उसके स्थान पर सिक्योरिटी चिप वाले एटीएम कार्ड जारी किए जा रहे हैं। ग्राहकों से कहा गया है कि वे एचडीएफसी की मशीनों से ही एटीएम के जरिये लेन-देन करें।

चिप वाले कार्ड का एटीएम में इस्तेमाल करते समय कंपन होता है। कार्ड रीडर एटीएम को रीड नहीं कर पाता। प्रबंधक ने बताया कि आज ही मुख्यालय मुंबई से निर्देश मिले हैं कि ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक की एटीएम और बैंक से ही लेन-देन करने को कहा जाए। दूसरे बैंकों के एटीएम का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें