फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबिलियत के मुताबिक मिलेगी जिम्मेदारी : केशव

Fri, 21 Oct 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य की अगुवानी करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि दूसरे दलों से आने वालों को उनकी काबिलियत के मुताबिक जिम्मेदारी दी जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के बयान ‘भाजपा के वजनदार अध्यक्ष दगाबाजों की फौज जुटा रहे हैं’ पर कहा कि भाजपा मजबूत हो रही है तो उसका अध्यक्ष भी वजनदार होगा ही।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह चित्रकूट से महोबा जाते समय शहर की सीमा पर दीप ढाबा के पास कुछ देर के लिए केशव प्रसाद मौर्य रुके थे। यहां भाजपाइयों ने उनकी अगुवानी की। मीडिया से अनौपचारिक बात में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है, यही विपक्षियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा।

दूसरे दलों से भाजपा में आ रहे लोगों के बारे में कहा कि जो जिस लायक होगा, उसे वैसी जिम्मेदारी दी जाएगी। रही बात टिकट की तो यह पार्टी हाईकमान का काम है। खूंटी चौराहे में नगर पालिका सदस्य राम प्रसाद सोनी के नेतृत्व में बाजेगाजे के साथ स्वागत किया और तिलक लगाकर तलवार भेंट की गई।
विज्ञापन


बंगालीपुरा में भाजपा नेता अजित गुप्ता ने अगुवानी की। स्वागत समारोहों में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य बालमुकुंद शुक्ल, प्रकाश द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, बलराम सिंह कछवाह, अखिलेश श्रीवास्तव, शीला सिंह, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, महेंद्र सिंह कछवाह, राम करन सिंह बच्चन, पुष्कर द्विवेदी, डॉ. मनीष गुप्ता, कमल सिंह, सुमन तिवारी, कल्लू राजपूत, दीपक भदौरिया, देवेंद्र प्रताप सिंह, राम किशोर कुशवाहा, अजय पटेल, आनंदी साहू आदि शामिल रहे।

उधर, कचहरी के सामने वकीलों ने प्रदेश अध्यक्ष को रोककर फूल मालाओं से स्वागत किया। उपाध्यक्ष सत्यदेव अवस्थी, बार पूर्व अध्यक्ष अशोक शुक्ला, आदित्य नारायण द्विवेदी, रामसुफल सिंह, रामकेश निषाद, संजय त्रिपाठी, श्रीनिवास गुप्ता, राकेश सिंह, लक्ष्मी निषाद, ओम दीक्षित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें