फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश बचाओ, दिल्ली रैली की कांग्रेस में तैयारियां

विज्ञापन
Save the country, preparations for congress of Delhi rally - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अगले माह 14 दिसंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस की देश बचाओ रैली में भागीदारी के लिए कांग्रेस तैयारियों में जुटी है। रविवार को यहां पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य और नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जिला कांग्रेस कार्यालय में इस मुद्दे पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने वाले कांग्रेस जन अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर की सूची प्रदेश कार्यालय को भेज दें। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली पहुंचने के लिए तैयार किया जा रहा हैं। फ्रंटल संगठनों और ब्लाक अध्यक्षों को भी निर्देश दिए गए हैं।
हर जिला स्तरीय पदाधिकारी अपने साथ कम से कम दस कार्यकर्ता लेकर जाएंगे। महिला अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी भी बढ़चढ़ कर रहेगी। पूर्व विधायक शिरोमन भाई, पूर्व शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, पीसीसी सदस्य मुमताज अली ,बीलाल, गजेंद्र पटेल, राजकुमार गर्ग, राजेश गुप्ता, जिलानी दुर्रानी, धीरेंद्र पटेल, अलतमश, हरिश्चंद्र बाजपेई, शिवबली सिंह, हेमंत, रफत खां, अल्ला रक्खू, राममिलन पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव बांदा आए
बांदा। एनएसयूआई (राष्ट्रीय छात्र संगठन) के राष्ट्रीय सचिव और बुंदेलखंड प्रभारी केवल शर्मा ने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन के विस्तार और मजबूती पर स्थानीय नेताओं के साथ चर्चा की। कहा कि जल्द ही यहां सशक्त संगठन तैयार होगा। बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, धीरेंद्र प्रताप पटेल, आकाश दीक्षित, सत्येंद्र तिवारी, सैय्यद अलतमश, देवेंद्र सोन, ऋषिभ, अनिल त्रिपाठी, निर्भय पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें