बांदा। जहीर क्लब मैदान में बनाया गया विद्युत सब स्टेशन सोमवार को चालू कर दिया गया। वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विद्युत सब स्टेशन का शुभारंभ किया।
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि इस उपकेंद्र के निर्माण से चिल्ला रोड उपकेंद्र व भूरागढ़ उपकेंद्र का भार कम होगा। जनता को लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलने के साथ ही रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति मिलेगी। इस विद्युत उपकेंद्र में चिल्ला रोड से पोषित बाम्बेश्वर, संकट मोचन, मुक्तिधाम, रोडवेज व भूरागढ़ फीडर से पोषित खुटला, मढिया नाका, फूटाकुआं आदि क्षेत्र के 20 हजार बिजली उपभोक्ताओं को जोड़ा गया है।
विधायक ने बताया विकास कार्य उनकी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, ब्लाक प्रमुख रवीन्द्र गर्ग, जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित, जिला मंत्री पंकज रैकवार, मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन, राजेश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, मनोज जैन, अशोक गुप्ता, पुष्कर द्विवेदी, रजत सेठ, श्याम सिंह, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, रामपाल प्रजापति, संतोष राजपूत, अंकित बासू, दुर्गा चैरसिया, लखन राजपूत मौजूद रहे।
-
पांच-पांच एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगे
बांदा। चिल्ला रोड विद्युत सब स्टेशन एसडीओ वैभव शुक्ला ने बताया कि संकट मोचन विद्युत उप केंद्र में पांच-पांच एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इन दोनों ट्रांसफार्मरों से शहर के पांच फीडरों को बिजली आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार से यह सिलसिला शुरू हो गया। अब उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।