फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शरद पूर्णिमा में मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 07 Oct 2025 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 29 गौराबाबा मंदिर के बाहर दुकानों से समान खरीदती करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। गौराबाबा मंदिर परिसर में सोमवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर आस्था और उल्लास का संगम रहा। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे दिन श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर पूर्णिमा का व्रत रखा और चांदनी रात में खीर का प्रसाद ग्रहण किया। परिसर के मैदान में मेले जैसा माहौल रहा। यहां खिलौनों, मिठाइयों और रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की कई दुकानें सजी रहीं। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। वातावरण भक्ति संगीत और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने इसे वर्षभर का सबसे पवित्र दिन बताते हुए गौराबाबा से सुख-समृद्धि की कामना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें