बांदा। खेत में पड़े लोहे के बंटवारे के विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच साबड़ और पत्थर चल गए। मारपीट में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार का पुरवा निवासी लालबाबू (26) व चचेरे भाई बिल्लू (28) के बीच खेत का बंटवारा हो चुका है। बंटवारे वाले खेत में कुछ लोहा भी पड़ा है। दोनों लोहा को बेचकर पैसे का आधा-आधा बंटवारा करने का फैसला हुआ था। इसी लोहा बेचने को लेकर दोनों के बीच मंगलवार को सुबह विवाद हो गया।
दोनों के बीच सब्बर और पत्थर चल गए। जिससे लालबाबू, उसके पिता विजन (60) व भाई जुगन गंभीर घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष से बिल्लू व उसकी पत्नी भी मारपीट में घायल हो गई। कोतवाली पुलिस ने पांचों घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के घायलों का इलाज कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।