एनसीसी दिवस पर आदर्श बजरंग इंटर कालेज में भाषण देती कैडेट्स प्रतिभा।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा/अतर्रा। एनसीसी दिवस पर कैडेटों ने मार्च पास्ट किया और ध्वज को सलामी दी। राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। एनसीसी स्थापना के उद्देश्यों के साथ सेना में कैडेटों को दिए जाने वाले महत्व के बारे में बताया। भाषण प्रतियोगिता भी हुई।रविवार को आदर्श बजरंग इंटर कालेज में 60वीं एनसीसी बटालियन, फतेहपुर के तहत संचालित इकाई के जूनियर व सीनियर कैडेटों ने से दिवस मनाया। प्रधानाचार्य व कंपनी कमांडर मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने एनसीसी ध्वज फहराया। कैडेटों ने परंपरागत बैंड के साथ मार्च पास्ट कर सलामी दी। चीफ आफीसर मंगल प्रसाद ने स्थापना की जानकारी दी। सूबेदार गनेश प्रसाद ने सेना में भर्ती के तरीके बताए।
पूर्व अंडर आफीसर लखन सिंह राजपूत ने देश सेवा में नाम रोशन करने वाले कैडेटों पर चर्चा की। हवलदार लक्ष्मण प्रसाद, केश बहादुर याइजा, विश्वेसर प्रसाद समेत अजय बहादुर, अजय कुमार, अंकित साहू, रोहित सिंह, जितेंद्र कुमार, अमन सिंह, ज्ञानेश्वर, लक्ष्मी देवी, सोनम धुरिया, संध्या पाल, लक्ष्मी कुशवाहा, सपना देवी, प्रीति प्रजापति प्रज्ञा अवस्थी, मेधा सविता आदि कैडेट्स मौजूद रहे। उधर, हिंदू इंटर कालेज, अतर्रा में गार्ड आफ आनर व एनसीसी गान से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। प्रधानाचार्य डा.विनोद कुमार त्रिपाठी व अधिवक्ता भूपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने एनसीसी कैडेटों के दायित्व बताए। लेफ्टीनेंट ब्रजमोहन सिंह ने भी संबोधित किया। दीपा सोनी ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। अशोक कुमार, जगदीश सिंह, मेजर संत कुमार, आलोक सिंह, संजय यादव, नीरज गर्ग, कौशल किशोर सिंह, रामरूप कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन आकांक्षा सैनी ने किया।