फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ममेरे भाई की ससुराल में साधु की बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ममेरे भाई की ससुराल चित्रकूट गए साधु की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों ने जहर खाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के अर्जुनाह गांव निवासी सुशील (40) छह दिन पहले ममेरे भाई बउवा की ससुराल चित्रकूट के गोदावरी गया था। शनिवार की देर शाम उसकी हालत बिगड़ गई। रिश्तेदारों ने कर्वी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसके परिजन भी वहां पहुंच गए। उसे लेकर कानपुर गए।
वहां से लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रविवार को तड़के उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर जिला अस्पताल बांदा आए। यहां पुलिस को सूचना दी। छोटे भाई कुलदीप ने बताया कि दो भाइयों में बड़ा था। वह साधु हो गया था। घूम-घूमकर रिश्तेदारी और मंदिरों मठों में रहता था। छोटे भाई ने जहर खाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

घर में मां राजकुमारी व पिता जंग बहादुर हैं। मजदूरी करते हैं। सुशील अविवाहित था। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम के जरिए मृत्यु का कारण जानना चाहते हैं। इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें