बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के बहोरवा पुरवा में चालक ने बस नहीं रोकी। नाराज युवकों ने बाइक से पीछा किया और रास्ते में रोक लिया। चार युवकों ने चालक के साथ मारपीट की और बस का शीशा तोड़ दिया। चालक ने डायल 112 को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, युवक भाग निकले। मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी गई है।
बांदा-सिंहपुर-पहाड़ी रूट पर तमाम प्राइवेट बसें चलती हैं। रविवार को सुबह एक बस सिंहपुर से बांदा की ओर आ रही थी। तभी बिलगांव के समीप बहोरवा पुरवा पर कुछ युवकों ने बस रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। इससे युवक नाराज हो गए और बाइक से पीछा कर लिया। रास्ते में बाइक को बस के आगे रोक दिया और बाइक से उतरे चार युवकों ने चालक को ड्राइविंग सीट से बाहर घसीट लिया। अभद्रता करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं युवकों ने बस का शीशा चकनाचूर कर दिया। चालक ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर युवक भाग निकले। प्राइवेट बस चालक रामविशाल ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया है।