फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी की मौत से दुखी किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 16 Jan 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सात माह पहले पत्नी की डिलीवरी के दौरान हुई मौत से आहत किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी राजा विश्वकर्मा (22) ने मकर संक्रांति पर सोमवार को अपने कमरे का दरवाजा बंद कर साफी से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उनका भाई भूरा मकर संक्रांति में खाना देने आया तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। किसी तरह से दरवाजा खोलकर वह अंदर गए तो उसे फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि सात महीना पहले राजा की पत्नी अर्चना की डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के दौरान उसकी मौत हो गई थी। एक छह माह का बच्चा है। पत्नी की मौत के बाद से वह गमजदा रहता था। उनके हिस्से में दो बीघा जमीन है। वह खेती-किसानी करते था। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम ने बताया कि पत्नी वियोग में खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें